किसानों और अधिकारियों के बीच बेनतीजा रही वार्ता, किसानों का जिला सचिवालय की ओर कूच
Image Credit: Newsbyte
करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को करनाल में बुलाई गई महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे। प्रशासन ने भी महापंचायत को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने किसानों को बातचीत के लिए न्यौता भेज दिया। तीन दौर की वार्ता में कोई निर्णय नहीं निकलने पर किसानों ने जिला सचिवालय के घेराव का ऐलान कर दिया। इसके बाद किसानों ने कूच शुरू कर दिया।