संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने उठाया जम्मू-कश्मीर का मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर पर जबरन कब्जा किया हुआ है और 5 अगस्त, 2019 के बाद से कई एकतरफा और गैरकानूनी कदम उठाए हैं। इसका जवाब देते हुए भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे। पाकिस्तान भारत में अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को तुरंत खाली करे।