पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बदली रणनीति, China-Pakistan ने गड़बड़ की तो देगा करारा जवाब: खुफिया रिपोर्ट
Image Credit: IANS
अमेरिका की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा, 'भारत ने आक्रामक चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. भारत ने वर्ष 2020 में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत और प्रभाव को प्रदर्शित करने के लिए मुखर विदेश नीति को अपनाया.' स्कॉट बेरियर ने सीनेट की सशस्त्र सेवा सेवा समिति के सदस्यों को दुनियाभर में खतरों की जानकारी देते हुए यह बात कही.