तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने 260 भारतीयों सहित 550 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला
Image Credit: Newsbyte
तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। भारत सहित विभिन्न देश वहां फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। इसी बीच गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए दो बम धमाकों ने लोगों को निकालने के अभियान को बड़ा झटका दिया है। इधर, भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान से अब तक छह विशेष उड़ानों के जरिए 260 भारतीय नागरिकों सहित कुल 550 लोगों को सुरक्षित भारत लगाया जा चुका है।