भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है: भारतीय अमेरिकी परोपकारी
Image Credit: Shortpedia
जाने-माने भारतीय-अमेरिकी परोपकारी एवं सिलिकॉन वैली के उद्यमी ने भारत में कोविड-19 की ताजा लहर को देश का अभी तक का सबसे बड़ा संकट बताते हुए, प्रवासी समुदाय से इस मुश्किल घड़ी में भारतीय लोगों की मदद करने की अपील की.‘इंडिस्पोरा’ के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है इसलिए, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप भारत में अपने परिवार एवं दोस्तों की सहायता करें.’’