चीन को झटका, थाईलैंड की क्रा नहर परियोजना की रेस में भारत शामिल
Image Credit: Shortpedia
थाईलैंड के मुताबिक, क्रा नहर परियोजना के निर्माण को लेकर भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कई देशों ने रुचि दिखाई है। करीब 30 से अधिक विदेशी फर्मों ने नहर निर्माण में रुचि दिखाई है। भारत के इस कदम से चीन को झटका लगा। चीन ने थाईलैंड के साथ मिलकर हिंद महासागर में 120 किलोमीटर की मेगा नहर काटने की महत्वाकांक्षी परियोजना बनाई थी। थाईलैंड ने परियोजना से हाथ खींचकर चीन को बड़ा झटका दिया है।