भारत ने G-7 बैठक में किया 'वैक्सीन पासपोर्ट' का विरोध, कहा- भेदभावपूर्ण साबित होगी पहल
Image Credit: Newsbyte
दुनिया में चल रही कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए देशों में अब 'वैक्सीन पासपोर्ट' को लेकर जोर-शोर से चर्चाएं चल रही है। इसके तहत विदेश यात्रा के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी होगा। इधर, भारत में अभी तक महत तीन प्रतिशत आबादी को ही वैक्सीन की दोेनों खुराकें लगी हैं। ऐसे में भारत ने वैक्सीन पासपोर्ट का विरोध किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को G-7 प्लस मंत्रिस्तरीय बैठक में इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताया है।