भारत ने दोहराया, मुंबई और पठानकोट हमले के दोषियों पर कार्रवाई करे पाकिस्तान
Image Credit: reuters
भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान आतंकवाद के नेटवर्क और उसके छद्म स्वरूप के खिलाफ विश्वसनीय, सत्यापित करने योग्य एवं अपरिवर्तनीय कदम उठाए। भारत ने कहा कि पाकिस्तान मुंबई व पठानकोट हमलों को अंजाम देने वालों को न्याय के शिकंजे में लाए। इसके साथ ही भारत ने तालिबान के कुछ नेताओं के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मुलाकात की खबरों को पूरी तरह से झूठी और शरारतपूर्ण बताया है।