यूएनएससी में बोला भारत, 'हमारे सामने गंभीर मानवीय संकट, परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता'
Image Credit: Shortpedia
यूएनएससी की इमरजेंसी मीटिंग में भारत ने कहा कि हम यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संकट पर नज़र रखे हुए हैं। हमारे लिए परमाणु केंद्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि बोले, 'यूक्रेन में हमारे सामने एक गंभीर मानवीय संकट है, जहां लोगों की सुरक्षा दांव पर है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की बातचीत सुरक्षित मानवीय गलियारे बनाने की ओर जाएगी।'