अफगानिस्तान संकट से निपटने में भारत की होगी अहम भूमिका- ब्रिटेन
Image Credit: Newsbyte
अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान वहां अंतरिक सरकार के गठन की तैयारी कर रहा है। इसी बीच हजारों की संख्या में लोग वहां से निकलने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में वहां के हालात बेहद तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान में उभरे संकट से निपटने में संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति की बेहद अहम भूमिका होगी और इस क्षेत्र में भारत, ब्रिटेन का प्रमुख साझेदार है।