पुनीत तलवार होंगे मोरक्को में अमेरिकी राजदूत, बाइडन ने किया ऐलान
Image Credit: Shortpedia
विदेश विभाग में वरिष्ठ सलाहकार भारतीय-अमेरिकी पुनीत तलवार अब मोरक्को में अमेरिकी राजदूत बनेंगे। जो बाइडन ने ये ऐलान किया। स्टेट डिपार्टमेंट, व्हाइट हाउस और यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति में कई पदों पर काम कर चुके तलवार ने राजनीतिक-सैन्य मामलों के लिए सहायक राज्य सचिव, राष्ट्रपति के विशेष सहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वरिष्ठ निदेशक और वरिष्ठ पेशेवर स्टाफ सदस्य के रूप में काम किया है।