चीन से निपटेगी भारतीय सेना, चीन ने किया था एलएसी नियमों का उल्लंघन: राजनाथ सिंह
Image Credit: Twitter@ANI
बकौल राजनाथ, हमारी सेना ने चीन को जरूरत के हिसाब से जवाब दिया। दुर्गम हालात में भी हमारे जवान सीमा पर डटे रहे। हमारे जवानों का हौसला बुलंद है। दोनों पक्षों को एलएसी का पालन करना चाहिए। चीन ने इसका उल्लंघन किया। सेना चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटेगी। मैंने 4 तारीख को चीन के रक्षा मंत्री के सामने स्थिति को रखा। हम इस मुद्दे को शांति से हल करना चाहते हैं।'