थाईलैंड में यूएन रेजीडेंट कॉर्डिनेटर बनीं भारतीय मूल की गीता सबरवाल
Image Credit: Shortpedia
UN ने भारतीय मूल की गीता सबरवाल को थाईलैंड में अपना रेजीडेंट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया। गीता सबरवाल ने मालदीव समेत पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, प्रशासन और सामाजिक नीति में 25 साल तक अपनी सेवा दी है। उन्होंने सबसे ज्यादा सात साल के लिए श्रीलंका में शांति और विकास के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवा दी है। UN रेजीडेंट कॉर्डिनेटर राष्ट्र स्तर पर शीर्ष स्तरीय प्रतिनिधि होता है।