भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला आज करेंगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता
Image Credit: ANI
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एस तिरुमूर्ति ने उनका स्वागत किया है। अगस्त महीने के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दें कि, यूएनएससी ने अफगानिस्तान मसले पर अपने हालिया बयान में आतंकी गतविधियों से तालिबान का नाम हटा दिया गया है।