भारत के दोस्त Israel ने बनाया एक और विध्वंसक हथियार, जो दुश्मनों के हर हमलें को करेगी नाकाम
Image Credit: Twitter
इजराइल ने बुधवार को बताया कि उसने ‘मैसिव इंफ्लेटबल मिसाइल डिटेक्टर सिस्टम’ का परीक्षण शुरू किया है जो ऊंचाई पर लंबी दूरी से आ रहे खतरे का पता लगा सकता है. इजराइल के पास पहले ही जटिल मिसाइल रक्षा प्रणाली है जिसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल उसने इस साल 11दिन के गाजा पट्टी युद्ध में किया था. ‘हाई अवैलबिलिटी एयरोस्टैट सिस्टम’ विशाल विमान या जेपलिन (एक प्रकार का हवाई जहाज जो हल्की गैस से उड़ता है) की तरह दिखता है.