भारतीय विदेश नीति में बदलाव? मोदी ने फिर बनाई गुटनिरपेक्ष शिखर बैठक से दूरी
Image Credit: Shortpedia
अजरबैजान के बाकू में 25 और 26 अक्टूबर को गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। नायडू, पीएम मोदी की जगह समिट में जाएंगे। ये दूसरा मौका है जब मोदी गुटनिरपेक्ष शिखर बैठक से दूर रहेंगे। लगातार दूसरी समिट से मोदी के दूर रहने को भारत की विदेश नीति में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जो बताता है कि कैसे भारत बहुपक्षीय संबंधों को तरजीह देता है।