IT के शिकंजे में 14 राज्यों की 2300 करोड़ की बेनामी संपत्ति
एक नवंबर 2016 को लागू हुए बेनामी संपत्ति अधिनियम के बाद सरकार सख्त रुख अपना रही है. इसी के अंतर्गत जाँच एजेंसियों के घेरे में करीब 2300 करोड़ की संपत्ति है. जिसमें 31 दिल्ली, 32 यूपी के लखनऊ और 29 बिहार के पटना से हैं. वहीँ अब तक की हुयी करवाई में आयकर विभाग समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा 1400 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 400 संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं और 169 के खिलाफ करवाई की तैयारी कर ली गयी है.