देश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त करना है आवश्यक: प्रधानमंत्री मोदी
Image Credit: Shortpedia
आज इसरो के हेडक्वार्टर में सम्बोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुंबई पहुंचे। जहाँ उन्होंने मेट्रो और अन्य कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद अपने सम्बोधन में कहा कि मुंबई वो शहर है जिसकी रफ्तार ने देश को भी गति दी है। उन्होंने चन्द्रयान 2 और इसरो के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी सरकार अगले 5 साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है।