कोरोना महामारी की दूसरी लहर को मानवीय रूप से रोका पाना नहीं था संभव- अमित शाह
Image Credit: shortpedia
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचाया है। इससे लाखों लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अब लहर थमती नजर आ रही है, लेकिन इसी बीच केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर इनती तेजी से फैली थी कि उसे मानवीय रूप से रोक पाना संभव ही नहीं था। उन्होंने लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है।