पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा बोले- कोरोना के बीच मुझे जेल भेजना मौत की सजा के बराबर
Image Credit: Shortpedia
पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा कि वैश्विक महामारी का कहर चरम पर होने के दौरान मेरी उम्र के शख्स को जेल भेजना मौत की सजा के बराबर है। दक्षिण अफ्रीका में 1995 में मौत की सजा को असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था। इससे पहले देश की शीर्ष अदालत ने उन्हें खुद को पुलिस के हवाले करने को कहा, ताकि उनकी 15 साल कैद की सजा पूरी हो सके।