आधी रात से 2 केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
Image Credit: Shortpedia
केंद्र द्वारा 5 अगस्त को आर्टिकल 370 आंशिक रूप से हटाने के बाद आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बने। जहां जम्मू कश्मीर, विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश होगा, जिसमें संसद के कानून सीधे लागू होंगे। वहीं लद्दाख बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश होगा। अब राज्यपाल की जगह दोनों प्रदेशों में उप-राज्यपाल होंगे। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू तो लद्दाख के राधा कृष्ण माथुर होंगे।