जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल की कार डिवाइडर से टकराई, मनोज सिन्हा सुरक्षित
Image Credit: Presswire 18
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला शुक्रवार सुबह राजघाट से पीडीडीयू नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी पड़ाव चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ी, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मनोज सिन्हा दूसरी कार में बैठ कर रवाना हुए। किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची। राजघाट पुल के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से उनकी कार की टक्कर हो गई थी।