जयति घोष संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक मामलों की उच्चस्तरीय समिति में नामित
Image Credit: Shortpedia
यूएन ने भारत की विकास अर्थशास्त्री जयति घोष को एक उच्चस्तरीय सलाहकार समिति में नामित किया, जो कोविड-19 के बाद पैदा होने वाली प्रमुख सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर प्रतिक्रिया के लिए यूएन महासचिव को सुझाव देगी। इस समिति में कुल 20 सदस्य हैं। 65 वर्षीय घोष यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाया है और कई किताबें लिखी हैं।