कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद, कही ये बात
Image Credit: Twitter@ANI
कांग्रेस का दामन छोड़कर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज जेपी नड्डा और पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी में शामिल होते उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस अब एक व्यक्ति विशेष और वर्ग विशेष की पार्टी रह गई है। मैंने पिछले 8-10 सालों में ये महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो बीजेपी है।