जम्मू-कश्मीर को केंद्रीय योजनाओं के लिए इस साल मिला 10 प्रतिशत से भी कम फंड
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर प्रशासन को इस वित्त वर्ष केंद्रीय योजनाओं के लिए आवंटित हुए बजट में से 10 प्रतिशत से भी कम फंड मिला है। 27 अक्टूबर तक केंद्र शासित प्रदेश के 25 विभागों को महज 1,809 करोड़ रुपये मिले हैं, जो 2021-22 के लिए आवंटित 18,527 करोड़ के 10 प्रतिशत से भी कम है। बता दें कि केंद्रीय योजनाओं के लिए अधिकतर पैसा केंद्र सरकार देती है, लेकिन इन्हें लागू करने का जिम्मा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों पर होता है।