जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा- करवाचौथ विज्ञापन हटाने को मजबूर करना है सार्वजनिक असहिष्णुता
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने डाबर के उस विज्ञापन को वापस लिए जाने पर चिंता जताई जिसमें एक समलैंगिक जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था। उन्होंने इसे सार्वजनिक असहिष्णुता बताया। हिंदू त्योहारों से संबंधित विज्ञापन के कारण कंपनी को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया के कई उदाहरण सामने आए थे जिसके बाद कंपनी को उस विज्ञापन को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।