ज्योतिरादित्य सिंधिया का मोदी सरकार में मंत्री बनना लगभग तय, मिल सकते हैं ये मंत्रालय
Image Credit: Newsbyte
कांग्रेस से भाजपा में आए मध्य प्रदेश के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है और उन्हें रेल या मानव संसाधन जैसा कोई अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया भी केंद्र में रेल और मानव संसाधन मंत्री रह चुके हैं। वह 1986-89 में रेली मंत्री और 1995-96 में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे थे।