कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी हालत, दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचे योगी
Image Credit: Amar Ujala
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत फिर बिगड़ी। सीएम योगी दिल्ली से सीधे अस्पताल पहुंचे। कल्याण सिंह वेंटीलेटर पर है। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो है। उन्हें यूरिन संबंधी परेशानी है। उन्हें डायलिसिस के लिए भेजा गया है। बता दें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को चार जुलाई को स्थिति खराब होने के बाद पीजीआई भर्ती कराया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उनका उपचार जारी है।