हनी ट्रैप मामले में कमलनाथ को एसआईटी का नोटिस, मांगी पेन ड्राइव
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश की राजनीति में हनी ट्रैप का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। कमलनाथ ने हनी ट्रैप से जुड़ी एक पेन ड्राइव का जिक्र किया था, जिसको लेकर अब कमलनाथ को नोटिस जारी किया है। हनी ट्रैप मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर एसआईटी ने नोटिस जारी किया है।