पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को कंगना ने पंजाब सरकार पर बोला हमला, पीएम की लंबी आयु के लिए होगी देशव्यापी पूजा
Image Credit: twitter
पंजाब के फिरोजपुर में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पंजाब सरकार पर हमला बोला। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि, 'पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन रहा है।' दूसरी तरफ बीजेपी ने घटना को पीएम के खिलाफ साजिश बताकर पीएम की लंबी आयु के लिए देशव्यापी पूजा कराने का फैसला लिया। शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा कैंडल मार्च निकालेगा।