कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल होकर बोले- सबसे पुरानी पार्टी को बचाना जरूरी
Image Credit: India Today
सीपीआई का दामन छोड़ने वाले कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को भी पार्टी जॉइन करना था, लेकिन तकनीकी वजहों से वे सदस्यता नहीं ले पाए। उन्होंने कहा कि वे वैचारिक रूप से पार्टी से जुड़ गए हैं। इस दौरान कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस को नहीं बचाया गया, बड़े जहाज को नहीं बचाया गया तो छोटी कश्तियां भी नहीं बचेंगीं।