कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले- आधुनिक भारतीय महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं, बच्चे पैदा नहीं करतीं
Image Credit: zee news
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने महिलाओं पर विवादत बयान दिया है। आज हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक भारतीय महिलाएं अविवाहित रहना चाहती हैं और यदि शादी हो भी जाए तो बच्चे नहीं पैदा करना चाहती हैं, सरोगेसी से बच्चा चाहती हैं। उन्होंने इस चलन को गलत बताया और इसके लिए भारतीय समाज पर पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहते।