पीटरसन ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से मांगी इमरान सरकार के लिए आर्थिक मदद
Image Credit: Shortpedia
चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस पूरे विश्व में अपने पैर पसार चुका है। इस वायरस के कारण सब कुछ बंद पड़ा है। वहीं कुछ लोग इस वायरस के खिलाफ जंग में अपनी तरह से सहयोग कर रहे हैं। अब संकट की इस घड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने का अनुरोध किया।