कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत शुरू, टिकैत का जोरदार स्वागत
Image Credit: Shortpedia
कुरुक्षेत्र के गांव गुमथलागढू में किसान महापंचायत शुरू हुई। इसमें प्रदेश भर से किसान जुट रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर जब तीन बजे गुमथलागढू अनाज मंडी पहुंचे तो किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले पहुंची पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने मंच से हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने की घोषणा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस की तरफ से पांच नाके लगाए गए।