सियासी उठापटक के बीच केपी शर्मा ओली फिर बने नेपाल के प्रधानमंत्री, आज लेंगे शपथ
Image Credit: PTI
विश्वास मत हारने के तीन बाद केपी शर्मा ओली फिर से नेपाल के प्रधानमंत्री बने। दरअसल, विपक्ष बहुमत नहीं हासिल कर सका। गुरुवार को रात नौ बजे का समय बीतने के बाद राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने केपी शर्मा ओली को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। ऐसा उन्होंने देश के संविधान में प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए किया। ओली आज फिर से शपथ लेंगे।