केपी शर्मा ओली ने आज तीसरी बार ली नेपाली प्रधानमंत्री के रूप में शपथ
Image Credit: Dainik Jagran
केपी शर्मा ओली ने आज तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। आपको बता दें विपक्ष बहुमत नहीं हासिल कर सका था। गुरुवार को रात नौ बजे का समय बीतने के बाद राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने केपी शर्मा ओली को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। विद्या देवी भंडारी ने देश के संविधान में प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ऐसा किया।