लद्दाख: देमचुक इलाके में घुसे थे चीनी सैनिक, दलाई लामा के जन्मदिन उत्सव का विरोध किया
Image Credit: Newsbyte
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों देशों के बीच शंति के प्रयास जारी हैं।इसी बीच चीनी सेना ने फिर से विवाद को बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, गत 6 जुलाई को चीनी सेना और कुछ नागरिकों ने लद्दाख के देमचुक क्षेत्र में प्रवेश कर सिंधु नदी के पास बैनर और चीनी झंडे लहराते हुए दलाई लामा के जन्मदिन उत्सव पर विरोध जताया था।