लखीमपुर खीरी हिंसा: पुलिस ने खंगाले सुबूत, आज फिर कोर्ट में पेश होगा आशीष
Image Credit: Economic Times
उत्तर प्रदेश पुलिस आज लखीमपुर खीरी की एक अदालत में याचिका दायर करेगी, याचिका में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्र को हिरासत में लेने की मांग करेगी। आशीष को जेल भेजने के बाद पुलिस अब पुख्ता सुबूत इकट्ठे कर रही है। एक दुकान से सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर भी कब्जे में लिया। उधर, पुलिस कस्टडी रिमांड पर सोमवार को सुनवाई के दौरान आशीष को पेश किया जाएगा।