लखीमपुर खीरी हिंसा: हत्या और जानलेवा हमले की साजिश, जांच एजेंसी ने हादसे की धाराएं हटाईं
Image Credit: Shortpedia
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में हत्या और जानलेवा हमले की साजिश शामिल है। जिसके चलते एसआईटी ने हादसे की धाराएं हटाईं। सभी आरोपी आज अदालत में पेश होंगे। एक एसआईटी अधिकारी ने बताया कि ये लापरवाही और उपेक्षापूर्वक गाड़ी चलाते हुए मृत्यु कारित करने का दुघर्टना मामला नहीं है बल्कि सोची-समझी साजिश के चलते भीड़ को कुचलने हत्या करने और हत्या के प्रयत्न के साथ ही अंग भंग करने की साजिश का साफ-साफ मामला है।