खाद घोटाले के आरोप में आरजेडी सांसद एडी सिंह गिरफ्तार
Image Credit: Social Media
दिल्ली से आरजेडी सांसद एडी सिंह को खाद घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया गया है। बता दें गिरफ्तारी के बाद सांसद एडी सिंह की मेडिकल जांच करवाई गई और उसके बाद दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। ईडी मुख्यालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक फर्टिलाइजर घोटाला मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। इसी सिलसिले में राज्यसभा सांसद को पकड़ा गया है।