तमिलनाडु में अतिरिक्त छूट के साथ 6 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल और सिनेमाघर
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार ने अतिरिक्त छूट के साथ 6 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. इस दौरान कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए स्कूल 1 सितंबर से 50% क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे. जबकी 1 सितंबर से सभी कॉलेज बारी-बारी से टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ काम कर सकेंगे.