पूर्णिया में महादलितों की बस्ती जलाई गई, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Twitter
बिहार के पूर्णिया जिले में एक भीड़ ने महादलितों की बस्ती पर धावा बोलकर इसे आग के हवाले कर दिया। यह घटना 19 मई की है, जब बायसी प्रखंड के नियामतपुर मझुआ गांव में 100-150 लोगों की एक भीड़ ने दलितों के घर जला दिए और एक सेवानिवृत्त चौकीदार की हत्या कर दी। मामले में अभी तक तीन FIR दर्ज की गई है और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।