सरकार की छवि पर महामारी के असर को लेकर भाजपा-RSS में महामंथन, मोदी-शाह भी हुए शामिल
Image Credit: Shortpedia
भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार शाम उच्च-स्तरीय बैठक कर कोरोना वायरस महामारी के पार्टी और सरकार की छवि पर असर को लेकर महामंथन किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए और इसमें उत्तर प्रदेश को लेकर खास तौर पर चर्चा हुई जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी और RSS के कई नेताओं ने चिंता जताई कि महामारी का राज्य में पार्टी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।