परमबीर सिंह के खिलाफ होगी दूसरी जांच, महाराष्ट्र एसीबी को मिली मंजूरी
Image Credit: Mumbai Mirror
महाराष्ट्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ एक और जांच के लिए राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मंजूरी दी। एसीबी पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे की शिकायत पर ये दूसरी जांच हो रही है, आरोप है कि परमबीर ने पिछले साल निलंबन के दौरान एक रिश्तेदार के माध्यम से उसे बहाल करने के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की थी।