महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने कुछ शर्तों के साथ दी शूटिंग की इजाजत
Image Credit: Newsbyte
देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। वायरस के प्रकोप से बचने के लिए देश सहित विभिन्न राज्यों की सरकारों ने प्रतिबंधों को लागू किया था। हाल में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ शर्तों के साथ राज्य में फिल्मों और टेलीविजन की शूटिंग की इजाजत दे दी है। 6 जून को हुई स्पेशल मीटिंग के बाद उद्धव ने यह फैसला लिया है।