महाराष्ट्र में फाइव डे वीक को मंजूरी और कॉलेजों में राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी। जिसके तहत सरकारी कर्मचारी अब हफ्ते में केवल पांच दिन ही काम करेंगे। फैसला 29 फरवरी से लागू होगा। आज कैबिनेट की बैठक में ये फैसला हुआ। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को प्रतिमाह दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया। 19 फरवरी से ये फैसला लागू होगा।