महाराष्ट्र सरकार ने किया 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज माफ
तमिलनाडु, मध्यप्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कर्जमाफी का ऐलान किया है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि ”राज्य सरकार 89 लाख किसानों का कर्ज माफ करेगी. इस कर्जमाफी से सरकार पर 35 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा. इसके तहत प्रत्येक किसान का अधिकतम डेढ़ लाख तक का कर्ज माफ होगा. इसके अलावा सरकार नियमित रुप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को 25 हजार रुपये की मदद देगी.”