अदालत ने जताई आपत्ति, तो अपना असली नाम इस्तेमाल करने लगे प्रधानमंत्री
Image Credit: zee news
मलेशिया की सरकार ने सभी सिविल सेवकों को निर्देश जारी किया है कि वे देश के प्रधानमंत्री के नाम की कानूनी वर्तनी का उपयोग करें. सरकार ने अदालत के एक आदेश के बाद यह निर्देश जारी किया है. प्रधानमंत्री ने एक आदेश पर अपने प्रचलित नाम से हस्ताक्षर किए थे और अदालत ने उस आदेश को रद्द कर दिया था. महियाद्दीन उनका वास्तविक नाम है, लेकिन उन्हें राजनीतिक जीवन के दौरान मुहीद्दीन के नाम से जाना जाता रहा है.