मिजोरम के सीएम को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
मिजोरम सीएम जोरमथंगा को तीन महीने के भीतर इस्तीफा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पहले 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया।