लालू की बेटी रोहिणी के जवाब में मोर्चा लेने उतरीं मांझी की बहू
Image Credit: Twitter
ट्विटर की लड़ाई में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री डॉ. रोहिणी आचार्या क्या शामिल हुईं, उनके पक्ष और विपक्ष में कई मोर्चे खुल गए। आचार्या और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बीच दो दिनों तक खूब वार पलटवार चला। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी भी इस लड़ाई में शरीक हो गईं। बता दें दीपा की ये संभवत: पहली राजनीतिक टिप्पणी है।